Thursday 16 June 2011

गुरु शरण आने के बाद



क्या-क्या बदल गया है, गुरु शरण आने के बाद |
दास भी सुधर गया है, गुरु शरण आने के बाद ||

जिंदगी बेरूख थी, शरणागति से पहले |
दुःख कल्पना में गुजरी, शरणागति से पहले |  
हमें होश ही कहाँ थी, शरणागति से पहले |
जीवन संवर गया है, गुरु शरण आने के बाद ||

कुछ भी न पता था, शरणागति से पहले |
अवगुणों से भरा था, शरणागति से पहले |
बुराइयों में था उलझा, शरणागति से पहले |
इंसान बन गया हूँ, गुरु शरण आने के बाद ||

राह गलत चुनी थी, शरणागति से पहले |
मन मर्जी चलती थी, शरणागति से पहले |
कटती न जिंदगी थी, शरणागति से पहले |
दिशा बदल गयी है, गुरु शरण आने के बाद ||


न तुमको जानते थे, शरणागति से पहले |
खुदा को ढूँढ़ते थे, शरणागति से पहले |
रहमत न जानते थे, शरणागति से पहले |
मुझे मिल गया मसीहा, गुरु शरण आने के बाद ||


क्या-क्या बदल गया है, गुरु शरण आने के बाद |
दास भी सुधर गया है, गुरु शरण आने के बाद ||




No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.